Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महाकालेश्वरमंदिर

भांग‑चंदन‑त्रिपुंड से सजे महाकाल को भस्म अर्पित कर दिया राजा रूप में, उज्जैन में भस्म आरती का भव्य आयोजन

भांग‑चंदन‑त्रिपुंड से सजे महाकाल को भस्म अर्पित कर दिया राजा रूप में, उज्जैन में भस्म आरती का भव्य आयोजन

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 18 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व‑प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार की सुबह चार बजे ही भस्म आरती का पवित्र समारोह संपन्न हुआ। मंदिर के पट के खुलते ही गर्भगृह में स्थित भगवान महाकाल की प्रतिमाओं का विशेष पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान को जलाभिषेक तथा दूध, दही, घी, शक्कर और फल‑रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर देव को हरिओम जल अर्पित किया गया। इसके बाद कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड चढ़ाकर विशेष शृंगार किया गया। तत्पश्चात देवालय के ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढककर भस्म रमाई गई और महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित किया गया। भस्म आरती समाप्त होने के बाद भगवान महाकाल को भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट, आभूषण और सुगंधित पुष्प से सजा कर राजा स्वरूप में शृंगार किया गया। इस अवसर प...