छत्तीसगढ़ के छह जिलों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के **कोरिया**, **मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर**, **सूरजपुर**, **बलरामपुर**, **सरगुजा** और **जशपुर** इन छह जिलों के एक दो पॉकेट में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार **16 जनवरी** से प्रदेशभर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। रात का तापमान सामान्य से नीचे जाने के साथ कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड का असर ज्यादा है। **बलरामपुर-रामानुजगंज** और **सरगुजा** अंचल में सर्दी ने लोगों को खासा परेशान किया है। बीते **24 घंटों** में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान **3.4 डिग्री सेल्सियस** तक पहुंच गया।
बीते **24 घंटों** के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान **29.7 डिग्री सेल्सियस** जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, **अंबिकापुर...

