Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भोपाल गैस त्रासदी

रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बताया कि उनकी सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के बाद से पड़े रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। अब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर के समुचित विकास के लिए कार्य आरंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया और यहाँ स्मारक निर्माण के संबंध में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना, संचालक गैस राहत स्वतंत्र कुमार सिंह, निगमायुक्त संस्कृति जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में हुई मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक...
भोपाल में मकर संक्रांति पर रहेगा स्थानीय अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

भोपाल में मकर संक्रांति पर रहेगा स्थानीय अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंजूरी दे दी है। यह अवकाश कलेक्टर द्वारा निर्धारित चार महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है, जिसमें अनंत चतुर्दशी, महानवमी और भोपाल गैस त्रासदी की बरसी भी शामिल हैं। आगामी अवकाश से 30 हजार से ज्यादा सरकारी अधिकारी एवं कर्मियों को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि साल में भोपाल में केवल चार ही स्थानीय अवकाश होते हैं, और इस बार रंगपंचमी एवं गणेश चतुर्थी के बजाय अनंत चतुर्दशी और महानवमी को शामिल किया गया है। लगातार छुट्टियों का यह सिलसिला कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी देने में सहायक होगा। बनाए गए स्थानीय अवकाश इस प्रकार हैं – 14 जनवरी – मकर संक्रांति 25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी 19 अक्ट...