गुजरात में भूमि अधिग्रहण के लिए 4,960 करोड़ के प्रस्ताव को मारुति सुजुकी निदेशक मंडल की मंजूरी
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के निदेशक मंडल ने गुजरात में भूमि अधिग्रहण एवं अपनी विनिर्माण क्षमता के विस्तार के लिए 4,960 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
कंपनी ने जानकारी दी कि निदेशक मंडल की बैठक में गुजरात औद्योगिक विकास निगम से खोराज औद्योगिक एस्टेट में उत्पादन क्षमता के विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति दी गई है, जिसकी प्रस्तावित क्षमता 10 लाख इकाई तक होगी।
इसमें कहा गया है कि निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित भूमि अधिग्रहण, विकास एवं तैयारी संबंधी गतिविधियों की कुल लागत 4,960 करोड़ रुपये है। कंपनी ने यह भी उल्लेख किया कि वित्त पोषण आंतरिक आय और बाहरी उधारी के माध्यम से किया जाएगा।
मारुति सुजुकी ने बताया कि वर्तमान में उसकी उत्पादन क्षमता हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और गुजरा...
