शेयर बाजार ने निकाली शानदार वापसी, निवेशकों की संपत्ति में 4.62 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। बजट वाले दिन रविवार को भारी गिरावट के बाद, घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को एक शानदार वापसी की। आज के कारोबार में सेंसेक्स निचले स्तर से 1,300 अंक से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी ने भी 425 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई। पूरे दिन के कारोबार के बाद, सेंसेक्स 1.17 प्रतिशत और निफ्टी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी कायम रही। इसी तरह, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के सूचकांकों में भी मजबूती दिखाई दी। दूसरी ओर, मीडिया, आईटी, टेक और हेल्थ केयर सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा।
ब्रॉडर मार्केट में भी आज मजबूत खरीदारी हुई, जिसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.70 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 ...
