पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार
चेन्नई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलों का प्रमुख पर्व पोंगल पूरे तमिलनाडु में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पोंगल के लिए 14 जनवरी से 18 जनवरी तक स्कूल और कॉलेजों में 5 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। इस त्योहार के लिए राज्य के विभिन्न बड़े शहरों से हजारों की संख्या में कामगार अपने गांव-घर और परिजनों तक पहुंचे हैं।
सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश ‘थाई मास का जन्म’ कहलाता है। इसी पर्व को अन्य राज्यों में ‘मकर संक्रांति’ के रूप में सूर्य देव को धन्यवाद देने के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में आज पोंगल पर्व मनाया जा रहा है।
पोंगल पर्व 2026
किसानों के पर्व और तमिलों के महान त्योहार के रूप में प्रसिद्ध पोंगल हर वर्ष तमिल माह ‘थाई’ की पहली तारीख को मनाया जाता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुस...
