Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बिजली बिल

बलरामपुर : सोलर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से राजपुर में दिखा बदलाव

बलरामपुर : सोलर ऊर्जा से रोशन हो रहे घर, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से राजपुर में दिखा बदलाव

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत ग्रामीणों को महंगे बिजली बिलों से राहत मिल रही है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पंचायत राजपुर के निवासी राजेश वर्मा ने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पंजीकरण कराया, और प्रक्रिया बेहद सरल और तेज रही। एक महीने के भीतर उनके घर में सोलर संयंत्र की स्थापना पूरी कर दी गई। राजेश वर्मा के अनुसार, इस परियोजना के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो रही है। सब्सिडी और आसान मासिक किश्तों की सुवि...