बलौदाबाजार : अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त
बलौदाबाजार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शासन के निर्देशानुसार धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण पर लगाम कसने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रसेडा समिति में एक किसान द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयास को विफल किया गया। जाँच टीम ने मौके से 24 क्विंटल अवैध धान बरामद कर उसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। संबंधित किसान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका रकबा समर्पण भी कराया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।
इसी प्रकार ग्राम खैरी में कृषक रविन्द्र नेताम द्वारा आगामी 16 जनवरी 2026 के लिए 81 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा जब किसान के घर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां भंडारण में कोई भी धान उपलब्ध नहीं पाया गया। घर में धान का स्टॉक...


