कांग्रेस विधायक बरैया के विवादित बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई की मांग
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का आपत्तिजनक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने धर्मग्रन्थों और बेटियों के संदर्भ में अस्वीकार्य बातें की हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक तापमान ऊँचा हो गया है, और भाजपा ने इस पर आक्रमक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बरैया के बयान की निंदा की है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "राहुल गांधी को देखने की आवश्यकता है कि ऐसे जहर फैलाने वाले बयानों का क्या प्रभाव होता है। हमें उम्मीद है कि वे अपने विधायक को पार्टी से बाहर करेंगे और उन पर कार्रवाई करेंगे।"
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी इस बयान की भर्त्सना करते हुए कहा, "क...
