Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फिल्म अपडेट

‘डॉन 3’ के लिए शाहरुख खान से एक बार फिर संपर्क में आए फरहान अख्तर

‘डॉन 3’ के लिए शाहरुख खान से एक बार फिर संपर्क में आए फरहान अख्तर

मनोरंजन
दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए एक बड़ी और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से अटकी पड़ी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने एक बार फिर असली 'डॉन' यानी शाहरुख खान से संपर्क किया है। खास बात यह है कि शाहरुख इस आइकॉनिक किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक अहम शर्त रखी है। करीब दो साल पहले फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को 'डॉन 3' के लिए नए डॉन के तौर पर घोषित किया था, जिसे लेकर शाहरुख के फैंस काफी नाराज हो गए थे। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर अपनी प्राथमिकताएं बदल चुके हैं और वह फिलहाल लगातार गैंगस्टर फिल्मों का हिस्...