Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रदर्शनकारी

ट्रंप का दावा-ईरान में 12,000 प्रदर्शनकारी मारे गए, मदद भेजने की घोषणा

ट्रंप का दावा-ईरान में 12,000 प्रदर्शनकारी मारे गए, मदद भेजने की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की इस्लामिक सरकार के आदेश पर वहां प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसा की जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,000 हो गई है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि वह मदद भेज रहे हैं। कुछ देर पहले की गई इस घोषणा में यह साफ नहीं किया गया है कि यह मदद किस प्रकार की होगी। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में इस सारे घटनाक्रम पर अहम जानकारी दी गई है। इसमें ट्रंप प्रशासन की हलचल के अलावा ईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी के हवाले से भी स्थिति पर टिप्पणी की गई है। पहलवी ने मंगलवार को कहा कि ईरान में अशांति के कारण मरने वालों की संख्या हाल के दिनों में बढ़ गई है। उन्होंने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का आग्रह किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पहलवी ने कहा, "दुखद खबर यह है...
अमेरिका में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रैली, भीड़ में घुसा ट्रक

अमेरिका में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रैली, भीड़ में घुसा ट्रक

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के वेस्टवुड इलाके में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान एक ट्रक अचनाक भीड़ में घुस गया। रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे, विल्शायर बुलेवार्ड के 11000 ब्लॉक में विल्शायर फेडरल बिल्डिंग के बाहर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ड्राइवर ने भीड़ के बीच ट्रक चला दिया जिसके कारण दो लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस दमकल विभाग ने बताया कि ट्रक के घुसने का हादसा फेडरल बिल्डिंग से एक ब्लॉक की दूरी पर हुआ। अधिकारियों ने इस घटना से संबंधित किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है, हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान, भीड़ ने उस व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने पुष्टि की है कि ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद रैली का आयोजन ...