उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘राजा भोरमदेव की कहानी’ पुस्तक का विमोचन
रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सोमवार को विधायक कार्यालय कवर्धा में 'द स्टोरी ऑफ किंग भोरमदेव' 'राजा भोरमदेव की कहानी' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के रचनाकार रामप्रसाद बघेल को उप मुख्यमंत्री ने बधाई तथा आगे के सफल साहित्यिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक जिलेवासियों के लिए गर्व का विषय है तथा इससे हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह कहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इस पुस्तक के प्रकाशन से भोरमदेव की ख्याति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक न केवल राजा भोरमदेव के जीवन और काल की महिमा को उजागर करती है, बल्कि मनुष्य, प्रकृति और चेतना के बीच संतुलन की गूढ़ दार्शनिकता को भी बखूबी प्रस्तुत करती है। उन्होंने आग्रह किया कि वे इस पुस्तक को पढ़ें ...
