Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुलिस सुरक्षा

तातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तैयारी में है। उद्देश्य है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात से संबंधित सभी आवश्यक उपायों को सुनिश्चित करना। पुलिस के अनुसार, महोत्सव का आयोजन 14 से 16 जनवरी 2026 के बीच ग्राम तातापानी में होना तय है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उपस्थिति की संभावना है। सुरक्षा को लेकर जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। ठंड के बावजूद 24 घंटे पुलिस जवान तैनात रहेंगे और मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। यातायात सुचारु रखने के लिए व्यापक प्रबंधन तैयार किया गया है, जबकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का प...