खंडवा में यात्री बस का स्टेयरिंग फेल, 16 घायल, 5 गंभीर
खंडवा, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। यह बस बुरहानपुर जिले के धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही थी।
यह हादसा जामनिया गांव के पास तब हुआ, जब बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और राहत कार्य आरंभ किया। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान...








