Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पीएम मोदी

लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप

लोकसभा में कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन, राहुल गांधी का पीएम पर आरोप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने के बाद हुए हंगामे के चलते कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ पार्टी सांसदों ने संसद भवन के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस विरोध में भाग लिया। कांग्रेस ने अपने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोलने से रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारी दबाव है, और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर इसी कारण किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि...
भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग में नई दिशा, टैरिफ में कमी का एक बड़ा कदम

भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग में नई दिशा, टैरिफ में कमी का एक बड़ा कदम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक व रणनीतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से हुई हालिया फोन वार्ता को उपयोगी और सौहार्दपूर्ण बताया है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि “मेक इन इंडिया” उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किए जाने की घोषणा भारतीय निर्यात के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने वाला कदम बताया और इसके लिए अमेरिकी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। संदेश में यह भी रेखांकित किया गया कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और प्रमुख लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे जनता को लाभ और आपसी सहयोग के नए अवसर पैदा होते हैं...
मोदी करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों, पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन

मोदी करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों, पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को यहां राष्ट्रमंडल देशों के संसदों के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) का उद्घाटन करेंगे, जिसमें लगभग 42 देशों के 61 पीठासीन अधिकारी और 15 स्वायत्त संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस संबंध में सोमवार को संसद भवन के एनेक्सी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। सम्मेलन 14 से 16 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन कार्यकारी परिषद की बैठक होगी, जबकि सम्मेलन का मुख्य उद्घाटन मोदी 15 जनवरी को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में करेंगे। बीते वर्ष की तरह इस बार भी देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें दर्शक दीर्घा में बिठाया जाएगा। बिरला ने बताया कि सीएसपीओसी की स्थायी कार्य परिषद में 15 सदस्य होते हैं और सम्मेलन के द...