कांग्रेस ने नक्सल उन्मूलन पर कभी नहीं बनाया रोडमैप: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगाए आरोप
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर नक्सल उन्मूलन में झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में नक्सल उन्मूलन का कोई ठोस रोडमैप नहीं बनाया और ज़मीन पर भी कोई ठोस कार्य नहीं किया। अरुण साव ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के समय विभिन्न घोटालों जैसे शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला और महादेव सट्टा घोटाला ने छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित किया और इस दौरान नक्सलियों को खुली छूट दी गई।
साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि सुरक्षाबलों की साहसिक रणनीतियों की वजह से कई बड़े इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं तथा गि...
