Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दुर्घटनाएं

जशपुर: एनएच-43 पर ड्रोन के जरिए दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण, त्वरित सुधार का दिया गया आदेश

जशपुर: एनएच-43 पर ड्रोन के जरिए दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण, त्वरित सुधार का दिया गया आदेश

छत्तीसगढ़, राज्य
जशपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से शुक्रवार को तकनीकी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क की भौतिक संरचना, यातायात प्रवाह, दृश्यता, संकेतक व्यवस्था, सड़क किनारे अवरोधों और दुर्घटनाओं के संभावित कारणों का सूक्ष्म एवं विस्तृत परीक्षण किया गया। ड्रोन निरीक्षण के दौरान गिरांग तिराहा, होलीकॉस स्कूल घोलेंग के सामने, पोरतेंगा जाने वाला तिराहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग पर पुलिया के समीप, झरगांव मार्ग तथा भलमंडा चौक जैसे संवेदनशील स्थलों का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत गिरांग तिराहा क्षेत्...
बलरामपुर : सुरक्षित सफर का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, निकाली जागरूकता बाइक रैली

बलरामपुर : सुरक्षित सफर का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, निकाली जागरूकता बाइक रैली

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता बढ़ाने हेतु आज सोमवार को जिला प्रशासन ने एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने किया, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता और संवेदनशीलता स्पष्ट होती है। बाइक रैली का आरंभ कलेक्टर बंगला स्थित पुराने बस स्टैंड से हुआ, और यह नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संयुक्त जिला कार्यालय तक पहुंची। रैली के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने का संदेश दिया। अधिकारियों की उपस्थिति ने नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और बढ़...