Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दीप्ति शर्मा

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाई, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाई, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

खेल
वडोदरा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में स्थान पक्की कर ली है। सीजन के 18वें मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी के 8 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचकर सीधे फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी है। दूसरी ओर, सात मैचों में पांचवीं हार के बाद यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 74 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया। लैनिंग ने 30 गेंदों में 41 रन बनाकर अपना विकेट खोया, जबकि दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेली। हालांकि, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़...