Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दलित

दलित प्रेरणास्थल पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

दलित प्रेरणास्थल पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

अपराध
नोएडा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना फेस-1 में एक उप निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 5 से 6 महिला और पुरुष दलित प्रेरणा स्थल पर अश्लील नाच गाना कर रहे हैं, जिस दौरान वहां पर कई पर्यटक और महिलाएं तथा बच्चे भी उपस्थित थे। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोप लगाया गया है कि ये लोग सार्वजनिक स्थल पर अश्लील गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिससे उपस्थित अन्य महिलाएं और बच्चे शर्मसार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक की शिकायत के आधार पर 5 से 6 अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 की धारा 6...
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान से पार्टी ने लिया पल्ला

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान से पार्टी ने लिया पल्ला

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के आपत्तिजनक बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने आधिकारिक तौर पर इस बयान से दूरी बनाते हुए इसे विधायक का व्यक्तिगत विचार बताया है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक इंटरव्यू के दौरान महिलाओं, विशेषकर एससी-एसटी और ओबीसी समाज की महिलाओं और बच्चियों को लेकर विवादित बयान दिए, जिन्हें सामाजिक ताने-बाने को ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस विवाद के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने विधायक के बयान से साफ तौर पर किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि फूल सिंह बरैया का यह बयान उनका व्यक्तिगत विचार है ...