Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: थाई अमावस्या

थाई अमावस्या पर रामेश्वरम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

थाई अमावस्या पर रामेश्वरम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

राष्ट्रीय
रामेश्वरम, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम में स्थित रामनाथस्वामी मंदिर पर आज थाई अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें हैं। यहां अग्नि तीर्थ समुद्र में पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को तिथि अर्पण किया। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से रामेश्वरम भी एक है। यहां आडी अमावस्या, थाई अमावस्या और महालय अमावस्या के दिन अग्नि तीर्थ समुद्र में पवित्र स्नान कर अपने पितरों को तिथि अर्पित करने की परंपरा है। आज थाई अमावस्या के दिन तमिलनाडु के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आधी रात से ही हजारों वाहन और सरकारी बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामेश्वरम पहुंचे। थाई अमावस्या के दिन रामनाथस्वामी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोले गए और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं ने अग्नि तीर्थ समुद्र म...