Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तोड़फोड़

नेपाल में जेन‑जी आंदोलन से जुड़े 206 मुकदमे वापस, 220 आरोपी बरी

नेपाल में जेन‑जी आंदोलन से जुड़े 206 मुकदमे वापस, 220 आरोपी बरी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के गृह मंत्रालय ने जेन‑जी आंदोलन के दौरान सरकारी कार्यालयों में हुए तोड़‑फोड़ और आगजनी से जुड़े 206 मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। यह कदम पूर्व न्यायाधीश बाबूराम रेग्मी की अध्यक्षता वाली समिति की सिफ़ारिशों पर लागू किया गया है, जिसमें कम नुकसान वाले मामलों को वापस लेने की प्राथमिकता दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, रेग्मी समिति ने कुल 206 मुकदमों को वापस करने की सलाह दी, जिनमें पुलिस चौकियों, वार्ड कार्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों में आगजनी व तोड़‑फोड़ के आरोपियों के खिलाफ दायर मामलों शामिल हैं। इन मामलों में कुल 220 लोग आरोपी रहे थे। एक अधिकारी ने बताया, “पहले चरण में कम नुकसान वाली घटनाओं से जुड़े मुकदमे वापस लिये जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कई मामलों में नुकसान की राशि भी अभी निर्धारित नहीं हुई है।” वहीं, उन मामलों...
रास्ता रोककर मारपीट, वाहन में तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

रास्ता रोककर मारपीट, वाहन में तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

अपराध
शिमला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले के ननखड़ी थाना क्षेत्र में रास्ता रोकने, धमकी देने और वाहन को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला गांव बहाली निवासी 44 वर्षीय इंदर सिंह पुत्र मोहर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह तंगड़ी मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान ननखड़ी निवासी सुनील चौहान वहां पहुंचा और उनका रास्ता रोक दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपित ने इंदर सिंह के साथ गाली-गलौच की, उन्हें धमकाया और उनके वाहन नंबर एचपी-92-3363 को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 126(2), 351(2),...