Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ट्रोलिंग

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

मनोरंजन
मुम्बई, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही साल 2014 में अलग हो चुके हों, लेकिन दोनों के बीच आज भी दोस्ती और आपसी सम्मान का रिश्ता कायम है। 10 जनवरी को ऋतिक ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को लेकर सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। सुजैन के इस पोस्ट में खास बात यह रही कि उन्होंने न सिर्फ अपने पूर्व पति ऋतिक के लिए प्यार जताया, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए भी दिल से शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस खुलेपन और अपनापन भरे अंदाज को लेकर सुजैन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और सुजैन के मौजूदा पार्टनर अर्सलान गोनी की झलक भी दिखाई देती है। इस वीडियो के जरिए सुजै...