Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ज्वलनशील सामग्री

छिंदवाड़ा में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

छिंदवाड़ा में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश, राज्य
छिंदवाड़ा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अलका टॉकीज के पास एक स्वास्तिक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। दुकान में बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार पानी और फोम की मदद से आग बुझाने में जुटे हैं। दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान आग की चपेट में आ चुका है। ...