Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जहाज निर्माण

मस्कट पहुंचा आईएनएसवी कौंडिन्य, सर्बानंद सोनोवाल ने किया स्वागत

मस्कट पहुंचा आईएनएसवी कौंडिन्य, सर्बानंद सोनोवाल ने किया स्वागत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय नौसेना का पारंपरिक नौकायन पोत आईएनएसवी कौंडिन्य गुजरात के पोरबंदर से अपनी पहली समुद्री यात्रा पूरी कर ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मस्कट स्थित पोर्ट सुल्तान काबूस में पोत और उसके चालक दल का स्वागत केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत और ओमान के बीच लगभग 5,000 वर्ष पुराने समुद्री संबंधों को पुनर्जीवित करने का प्रतीक है। यह अभियान भारत और ओमान के बीच गहरे समुद्री, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को रेखांकित करता है, जो सहस्राब्दियों से व्यापार और समुद्री संपर्क के माध्यम से विकसित हुए हैं। इस यात्रा का विशेष महत्व इसलिए भी है, क्योंकि भारत और ओमान के इस साल कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सर...