Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जलपाईगुड़ी]

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय
सिलीगुड़ी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी की। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जलपाईगुड़ी में उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए हैं। इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीएमसी में भाजपा की जीत ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की जनता विकास और अच्छी सरकार को प्राथमिकता देती है।...
एक किलो 248 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक किलो 248 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

अपराध
सिलीगुड़ी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एनजेपी थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक किलो 248 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम भरत मंडल है। वह कालियाचक का निवासी है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य कई लाख रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर एसओजी और एनजेपी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साउथ कॉलोनी इलाके से मादक पदार्थ की तस्करी होने वाला है। इस सूचना के आधार पर इलाके में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मालदा जिले के कालियाचक निवासी भरत मंडल को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 248 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि भरत मंडल न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ट्रेन ...