मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुरैना जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
भोपाल, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस यात्रा में वे कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्रमुख कार्यक्रमों में दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ संवाद, उद्यम संवाद, जिला सलाहकार समिति की बैठक, यशस्वी संवाद और सीएम समाधान कार्यक्रम शामिल हैं।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहाँ से 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से मुरैना के लिए रवाना होकर 12:15 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। 12:25 बजे वे जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद 12:55 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमि...
