छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित
मनेन्द्रगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी जिले) में आज कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। यह घटना नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके कारण रेल मार्ग पर तीनों लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गईं। किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
यह हादसा एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास दोपहर लगभग 12:00 बजे 952/17 से 952/19 के बीच लाइन नंबर 4 पर हुआ। इस घटना के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, और रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी (नंबर एसजीएनई 125) दर्रीटोला से टाइगर हिल्स की ओर जा रही थी। डिब्बे पलटने के कारण रेल मार्ग की तीनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं, और पटरी से उतरे डिब्बों में भरा कोयला ट्रैक पर बिखर गया है। रेलवे ने प्रभावित लाइन पर ट्रेनों का आव...
