Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गैंगस्टर

25 हजारी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

25 हजारी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने बुधवार की रात्रि मुठभेड़ में 25 हजार के गैंगस्टर इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। बागपत जिले की छपरौली थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद इमरान पुत्र रहीसूद्दीन नाम के 25 हजारी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश इमरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बागपत जिले के मवी कला गांव के रहने वाले इमरान के पास से मुठभेड़ के बाद 315 बोर का तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी छपरौली आशीष कुमार का कहना है कि मुठभेड़ के बाद इमरान पुलिस की गोली से घायल हुआ है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इमरान छपरौली थाने में धार...
जालसाज व चोर गिरोह के सरगना की जमानत याचिका को गैंगस्टर न्यायालय ने किया निरस्त

जालसाज व चोर गिरोह के सरगना की जमानत याचिका को गैंगस्टर न्यायालय ने किया निरस्त

कानून
मऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार वत्स ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में सुनवाई के दौरान अभियुक्त गैंग लीडर की जमानत याचिका निरस्त कर दी। अभियुक्त द्वारा दाखिल जमानत याचिका पर उसके अधिवक्ता व राज्य की तरफ से कृष्ण शरण सिंह, विशेष लोक अभियोजक, गैंगस्टर एक्ट, जिला मऊ को सुनने व केस डायरी और अभियोजन प्रपत्र के अवलोकन के पश्चात निरस्त करने का निर्णय सुनाया। प्रस्तुत प्रकरण थाना-कोतवाली, जिला मऊ का है, थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध तरीके से ठगी व चोरी करने का अपराध किया जा रहा था। इस सक्रिय गिरोह पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, जिला मऊ द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर उसका जिला मजिस्ट्रेट- मऊ द्वारा नियमानुसार अनुमोदन के पश्चात मुकदमा गैंग लीडर होज़ैफा नस...