Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गंगा

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम पर स्नान, श्रद्धालुओं की भीड़ का उत्साह

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम पर स्नान, श्रद्धालुओं की भीड़ का उत्साह

राष्ट्रीय
प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर मौनी अमावस्या का स्नान शुरू है। संगम तट पर कल्पवास कर रहे लोग तो रात के 12 बजते ही पवित्र स्नान के लिए पहुंच गए। कल्पवास, माघ महीने (पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक) में संगम तट पर एक माह तक चलने वाली कठिन साधना है। श्रद्धालु सांसारिक मोह छोड़कर संगम तट पर रहकर तप, जप, भजन और सत्संग करते हैं। इस दौरान भूमि शयन, एक समय भोजन और कठोर अनुशासन का पालन किया जाता है। संगम में चहुंओर स्नानानार्थी हर-हर गंगे का उद्घोष कर रहे हैं। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मौनी अमावस्या का स्नान रात 12 बजे से शुरू है। बड़ी संख्या में लोग स्नान कर चुके हैं। कल डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। आज साढ़े लगभ...
संगम तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संगम तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राष्ट्रीय
प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के तीसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त में मौन ब्रत के स्नान शुरू हो गया है। संगम तट पर पहुंचने वाले सातों मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं। मौनी अमावस्या पर्व के मौके पर पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अन्त:सलीला के पावन संगम में ब्रम्हा मुहूर्त से ही मौन ब्रत के साथ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को संगम के सभी घाटों से स्नान करने के बाद हटाने के लिए जल पुलिस के जवान और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार माइक के माध्यम से हटने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागर...