रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुंबई के जुहू इलाके में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निवास के बाहर देर रात फायरिंग की घटना घटित हुई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी संपत्ति के समीप लगभग चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी।
पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय सुरक्षा एजेंसियाँ और मुंबई क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी।
मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मामले...


