लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए वर्ल्ड रेसलिंग ने क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की घोषणा की
कोर्सिएर-सुर-वेवे (स्विट्ज़रलैंड), 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने सोमवार को लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए कुश्ती की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई प्रणाली और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कोटा वितरण की घोषणा की।
एलए 2028 से प्रत्येक भार वर्ग में कुल 16 पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगे। ये स्थान चार अलग-अलग माध्यमों से भरे जाएंगे—विश्व चैंपियनशिप, महाद्वीपीय क्वालिफायर, वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफायर और यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग।
क्वालिफिकेशन का पहला चरण अगले वर्ष होने वाली विश्व चैंपियनशिप से शुरू होगा, जिसमें कुल 72 ओलंपिक कोटा दिए जाएंगे। 18 ओलंपिक भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक विजेता अपने-अपने राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) के लिए एलए 2028 का टिकट पक्का करेंगे।
पहले चरण में क्वालिफाई नहीं कर पाने वा...



