राजगढ़ में गाय से टकराते हुए दो कारें आमने-सामने भिड़ीं, गाय की मौत, तीन घायल
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम दौलाज जोड़ के समीप एक गाय को टक्कर मारने के बाद दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। इस दर्दनाक दुर्घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बीती रात एक स्विप्ट कार का चालक हीरालाल तंवर, जो राजस्थान के घाटोली क्षेत्र का निवासी है, अपनी कार से घाटोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान, दूसरी ओर से आ रही ईको कार में सवार विष्णु और दिनेश सौंधिया, जो खिलचीपुर क्षेत्र के निवासी हैं, के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिससे एक कार गाय को टक्कर मारने के बाद दूसरी कार से टकरा गई।
घायलों को तत्काल खिलचीपुर अस्पताल पहु...
