Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: काया-कांडा

एशियाई पैरा खेल: भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

एशियाई पैरा खेल: भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

खेल
नागोया, 18 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जापान के टोक्यो शहर में चल रहे एशियाई पैरा खेल में भारतीय एथलीटों का मनोबल ऊँचा रखने के उद्देश्य से भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय खेल दल के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मुलाकात की। इस पहल में दूतावास की उप मिशन प्रमुख आर. मधु सुदन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मामलों के काउंसलर डॉ. यशवंत देव पंवार, अटैशे अक्षय तथा स्थानीय कर्मचारी काया कांडा शामिल थीं। मुलाक़ात के दौरान दूतावास के प्रतिनिधि समूह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पैरा खिलाड़ियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन एथलीटों की उपलब्धियाँ न केवल खेल क्षेत्र में बल्कि सामाजिक जागरूकता में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। दूतावास के सदस्य खिलाड़ियों के खेल कौशल के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत संघर्ष, दृढ़ संकल्प और जज़्बे से गहरा प्रभावित हुए। ...