Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कंपनी की वित्तीय स्थिति

बीसीसीएल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च, 13 जनवरी तक लगा सकते हैं बोली

बीसीसीएल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च, 13 जनवरी तक लगा सकते हैं बोली

Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News कोयले का उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडरी भारत कोकिंग कोल लिमिटिड (बीसीसीएल) का 1,071.11 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 13 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 14 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 15 जनवरी को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 16 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। यह आईपीओ साल 2026 का पहला मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। दोपहर 1:30 बजे तक कंपनी का आईपीओ 5.42 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 21 रुपये से लेकर 23 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। बीसीसीएल के इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट यानी 6...