दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह बम होने की सूचना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार कर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह 08:46 बजे दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-6650) में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 09:17 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को उतार कर विमान को तत्काल आइसोलेशन वे में पार्क कराया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान के बाथरूम में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिस पर “प्लेन में ...
