कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण
कानपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। चार माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। हत्या के बाद, आरोपित ने थाना जाकर अपनी पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच में जुट गई है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपित सचिन, जो जिला फतेहपुर के गांव मोहनपुर का निवासी है, ने श्वेता सिंह (22) से लगभग तीन साल पहले से प्रेम संबंध बनाये थे। लड़की के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया और गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवा कर उसे जेल भिजवा दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने श्वेता से प्रेम विवाह किया।
सचिन अब सूरत की एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा, लेकिन एक महीने बाद वापस आकर महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा...




