मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज सोमवार को एक बार फिर प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में रुकमणि देवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करेंगे। जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि युवा दिवस के उपलक्ष्य में सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश सुनाया जाएगा। इसके बाद, रेडियो प्रसारण के निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न आकाशव...
