Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आंध्र प्रदेश

‘भारत पर्व’ संपन्न: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का संगम

‘भारत पर्व’ संपन्न: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का संगम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले में आयोजित 'भारत पर्व' के समापन समारोह के दौरान कर्नाटक का शास्त्रीय नृत्य, आंध्र प्रदेश का कुचिपुड़ी नृत्य और झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का सम्मिश्रण देखने को मिला। यह राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और पर्यटन विरासत का एक जीवंत प्रदर्शन रहा। पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, पर्यटन, व्यंजन, हथकरघा और विरासत को दर्शाने वाला एक भव्य राष्ट्रीय मंच था। कर्नाटक सरकार के कन्नड़, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से शास्त्रीय नृत्य, संगीत और पारंपरिक लोक प्रदर्शनों का आयोजन किया गया, जिसमें कन्नड़ कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शात...
गति, गुणवत्ता और तकनीक से भारत बना रहा विश्वस्तरीय हाईवेः गडकरी

गति, गुणवत्ता और तकनीक से भारत बना रहा विश्वस्तरीय हाईवेः गडकरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वस्तरीय राजमार्ग परियोजनाओं और बड़े पैमाने पर परियोजना क्रियान्वयन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गडकरी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में एनएच-544जी बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे पर बने चार गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने इस उपलब्धि को भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और गुणवत्ता के साथ गति बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य निर्माण लागत को कम करना और गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके लिए नई तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में धान की पराली से बिटुमेन बनाने की तकनीक की सफलतापूर्वक प्राप्ति के बाद, यह...