Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अहिंसा

मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से हमें सीख दी कि दृढ़ संकल्प से जीवन की सभी चुनौतियों को परास्त किया जा सकता है। गांधी के विचार हम सबको आज भी प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित थे।...
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रनिर्माण में बापू के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बँटे देश को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को भारत के गौरवशाली भविष्य से जोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी राष्ट्रपिता को नमन किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सभी वीरों का त्याग देशवासियों को एक सशक्त राष्ट्र के निर्म...
इतिहास के पन्नों में 13 जनवरी : गांधीजी का आमरण अनशन और अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म

इतिहास के पन्नों में 13 जनवरी : गांधीजी का आमरण अनशन और अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म

राष्ट्रीय
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय इतिहास में 13 जनवरी की तारीख महत्वपूर्ण है। इस दिन महात्मा गांधी ने हिंदू-मुस्लिम एकता और देश में शांति बनाए रखने के लिए आमरण अनशन आरंभ किया था। वर्ष 1948 में, गांधीजी ने कलकत्ता में अनशन शुरू किया, जब देश विभाजन के बाद साम्प्रदायिक हिंसा तेजी से फैल रही थी। इस अनशन ने साम्प्रदायिक तनाव के खिलाफ एक अहिंसक संघर्ष का प्रतीक बनकर भारतीय समाज को एकजुट किया। हजारों लोग गांधीजी की शांति की अपील से जुड़े और 18 जनवरी 1948 को उन्होंने अनशन तोड़ने का निर्णय लिया। इस दिन का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू है भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म, जो 13 जनवरी 1949 को पटियाला में हुए थे। 3 अप्रैल 1984 को, उन्होंने सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान सोयुज टी-11 से अंतरिक्ष में यात्रा की, जहां से उन्होंने भारत को देखकर कहा, “सारे जहाँ से अच्छा”, जो आज भी गर्व का विषय है...