Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: असम

जमीअत उलमा-ए-हिंद ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

जमीअत उलमा-ए-हिंद ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

कानून
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जमीअत उलमा-ए-हिंद ने अपने अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के माध्यम से आज सुप्रीम कोर्ट में एक विस्तृत याचिका दायर करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया सार्वजनिक बयान को गंभीर घृणा आधारित, सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ और संवैधानिक मूल्यों का खुला उल्लंघन बताया है। याचिका में असम के मुख्यमंत्री के 27 जनवरी, 2026 को दिए गए उस भाषण का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया कि “चार से पांच लाख ‘मियां’ वोटर्स को मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा” और यह भी कहा कि वह और उनकी पार्टी “सीधे मियां लोगों के खिलाफ” हैं। याचिका के अनुसार, ‘मियां’ शब्द असम में मुसलमानों के लिए अपमानजनक और बेइज्जती करने वाले तरीके से प्रयोग किया जाता है। याचिका में आगे कहा गया है कि असम के मुख्यमंत्री का उपरोक्त भाषण, इस संदर्भ में कि वह एक ऊंच...
असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। असम के उदालगुड़ी जिले में सोमवार की देर शाम को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। जानकारी के अनुसार, भूकंप का झटका 05 बजकर 40 मिनट 55 सेकेंड पर आया और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जैसे ही भूकंप का झटका महसूस हुआ, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे बीच में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी जिले में 5 किलोमीटर जमीन में नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.80 उत्तरी अक्षांश तथा 92.07 पूर्वी देशांतर पर था।...
बेंगलुरू में असम के 4 मजदूरों की संदिग्ध मौत की घटना

बेंगलुरू में असम के 4 मजदूरों की संदिग्ध मौत की घटना

राष्ट्रीय
बेंगलुरू, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक में मुत्संद्रा गांव में चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ये चार श्रमिक, जो कोकाकोला कंपनी के वेयरहाउस में काम कर रहे थे, शेड में मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान जयंत सिंधे (25), नरेंद्रनाथ (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रात के समय शेड के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद करके खाना बना रहे थे। आशंका है कि सुबह के समय दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहकर्मियों ने उन्हें आवाज़ दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब शेड के अंदर जाकर देखा गया तो चारों मजदूर मृत पाए गए। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुलीबेले पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जां...
प्रधानमंत्री मोदी ने असम में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय
कालियाबोर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड के चार लेन विस्तार से संबंधित है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे कालियाबोर में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमि पूजन को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि काजीरंगा से होकर गुजरने वाला 35 किलोमीटर ल...
प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरे का दूसरा दिन, भूमि पूजन करेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का

प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरे का दूसरा दिन, भूमि पूजन करेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्यवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आज कलियाबोर के लिए रवाना होंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज प्रधानमंत्री काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर प्रस्तावित लगभग 35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। करीब 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना काजीरंगा क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी, साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगी। इसके अलावा, संपर्क व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आज असम को दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात भी देंगे। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित...
प्रधानमंत्री ने असम में परिवर्तन पर पबित्रा मार्गेरिटा के लेख पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने असम में परिवर्तन पर पबित्रा मार्गेरिटा के लेख पर दी बधाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा असम में पिछले 11 वर्षों में शांति, संस्कृति और बुनियादी ढांचे में हुए महत्वपूर्ण सुधारों पर लिखे गए लेख पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पबित्रा मार्गेरिटा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा गया कि उन्होंने एक ऐसे विकास मॉडल पर जोर दिया है जो आर्थिक विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ संतुलित करता है, क्योंकि राज्य विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, विकसित असम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्गेरिटा ने एक्स पर एक अंग्रेजी अखबार में 'मोदी के दृष्टिकोण और परिवर्तन का एक दशक' शीर्षक से लिखे अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मैंने पिछले एक दशक में उनके नेतृत्व में आए बदलाव और उनकी दृष्टि के बारे में लिखा है। मार्गेरिट...