Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अभिनेता विजय

अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

कानून
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उच्चतम न्यायालय तमिल अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज के मामले पर कल यानि 15 जनवरी को सुनवाई करेगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। फिल्म के निर्माता KVN प्रोडक्शंस ने मद्रास उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। फिल्म को शुरुआत में यूए सर्टिफिटेट मिलना था, लेकिन कुछ शिकायतों के बाद इस पर ग्रहण लग गया। फिल्म के निर्माताओं ने 18 दिसंबर, 2025 को फिल्म का प्रदर्शन किया था। सेंसर बोर्ड ने कुछ कट के साथ फिल्म को यूए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की थी। इसके बाद निर्माताओं ने फिल्म में जरुरी बदलाव कर दिए, लेकिन सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी नहीं किया। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच ने स...
करूर भगदड़ मामले में सीबीआई के समक्ष पेश हुए टीवीके अध्यक्ष व अभिनेता विजय

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई के समक्ष पेश हुए टीवीके अध्यक्ष व अभिनेता विजय

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता विजय ने सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होकर करूर भगदड़ मामले की जांच में सहयोग किया। सीबीआई मुख्यालय में उनकी पूछताछ शुरू हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में उनके समर्थक सीबीआई दफ्तर के बाहर एकत्रित हुए हैं। समर्थक पार्टी का झंडा लिए सुबह से ही वहां मौजूद हैं और अभिनेता विजय के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। यह पेशी 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके द्वारा आयोजित चुनावी अभियान के दौरान हुई उस भगदड़ से संबंधित है, जिसमें 41 व्यक्तियों के निधन की खबर है। इस मामले की जांच सीबीआई के द्वारा की जा रही है। सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में अभिनेता विजय को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 179 के तहत नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें उ...