Sunday, July 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अनुसंधान

शैक्षणिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव का बजट

शैक्षणिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव का बजट

लेख
By: डॉ. अवधेश कुमार यादव शैक्षणिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव का बजट डॉ. अवधेश कुमार यादव केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2026-27 के संघीय बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 1,39,289.48 करोड़ का अनुमानित प्रावधान किया गया है, जो विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव रखने वाला कदम माना जा रहा है। यह राशि कुल बजट व्यय का लगभग 2.6 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के बजट अनुमान से 8.27 प्रतिशत अधिक है तथा शिक्षा मंत्रालय के लिए अब तक का सर्वाधिक आवंटन है। हालांकि, यह धनराशि एनईपी-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य (शिक्षा पर जीडीपी का 6 प्रतिशत व्यय) से काफी कम है लेकिन वृद्धि मुद्रास्फीति से ऊपर होने के कारण एनईपी के क्रियान्वयन, विशेषकर अनुसंधान, नवाचार, स्किलिंग तथा शिक्षा-रोजगार संबंध स्थापित करने के क्षेत्रों में गति प्रदान करेगी। इस कुल आवंटन को शिक्षा मंत्रालय के दो प्...