Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शेयर बाजार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों को हुआ करोड़ों का नुकसान

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों को हुआ करोड़ों का नुकसान

Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News घरेलू शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले घंटे के कारोबार के दौरान खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन इसके बाद लगभग दिन भर बाजार में बिकवाली का दबाव ही बना रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत और निफ्टी 0.75 प्रतिशत लुढ़क कर बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान आईटी, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों की खरीदारी होती रही। दूसरी ओर, ऑटोमोबाइल, रियल्टी, एफएमसीजी और कंज...