Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नेपाल

नेपाल में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला यात्री पुलिस हिरासत में

नेपाल में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला यात्री पुलिस हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बुधवार को नेपाल में भैरहवा से काठमांडू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे बुद्ध एयर के विमान का आपातकालीन दरवाजा एक यात्री ने बिना अनुमति खोल दिया, जिसके कारण उड़ान को रोकना पड़ा। इस यात्री, **सुमन**, को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुद्ध एयर की उड़ान संख्या **852** पार्किंग से रनवे की ओर जा रही थी, तभी सुमन ने दरवाजा खोल दिया। इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए बुद्ध एयर ने क्षमा याचना की है। हवाई सुरक्षा मानकों के तहत विमान की विस्तृत तकनीकी जांच के लिए काठमांडू से एक तकनीकी टीम भैरहवा के लिए रवाना हो चुकी है। विमान को पूर्ण परीक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, बिना कारण आपातकालीन दरवाजा खोलना एक गंभीर कानूनी अपराध है।...
काठमांडू के मेयर बालेन शाह देंगे इस्तीफा, केपी ओली के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में

काठमांडू के मेयर बालेन शाह देंगे इस्तीफा, केपी ओली के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में

अंतरराष्ट्रीय
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) अपने पद से इस्तीफा देकर आगामी आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ झापा–5 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। उनके सचिवालय के अनुसार, बालेन इस चुनावी प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियों में जुटे हुए हैं। झापा–5 क्षेत्र में ओली का दबदबा रहा है, जहां वे लगातार निर्वाचित होते आ रहे हैं। उनके सचिवालय ने यह भी बताया कि बालेन इस क्षेत्र में मुकाबले के लिए झापा के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के संग मत सर्वेक्षण और चर्चा कर रहे हैं। रविवार को बालेन ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के झापा अध्यक्ष प्रकाश पाठक सहित अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। उनके निजी सचिव भूपदेव शाह ने कहा, “मेयर साहब झापा–5 से केपी ओली के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हमारी टीम वहां मत सर्वेक्षण भी कर रही है। ...
नेपाल के पूर्व गोरखा सैनिक और दिव्यांग पर्वतारोही हरि बुद्ध मगर ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर फहराया देश का झंडा

नेपाल के पूर्व गोरखा सैनिक और दिव्यांग पर्वतारोही हरि बुद्ध मगर ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर फहराया देश का झंडा

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के रोल्पा जिले के मिरुल गांव में 46 वर्ष पहले जन्मे हरि बुद्ध मगर आज साहस और जिजीविषा का प्रतीक बन चुके हैं। पूर्व गोरखा सैनिक मगर ने अंटार्कटिका स्थित माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर तीन दिन की कठिन चढ़ाई पूरी कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 06 जनवरी को शिखर पर पहुंचकर अपने लक्ष्य को पूरा किया। माउंट विंसन के शिखर पर नेपाल का झंडा फहराने के बाद उन्होंने उस क्षण को जादुई बताया। उन्होंने कहा, “जहां तक नजर जाती थी, बर्फ ही बर्फ थी। वह अनुभव स्वर्ग जैसा था।” मगर 06 जनवरी की रात 10 बजे अपने नेपाली पर्वतारोहण दल के साथी अभिरल राय, मिंगमा शेरपा और जांगबू शेरपा के साथ माउंट विंसन के शिखर पर पहुंचे। वे अंटार्कटिका के यूनियन ग्लेशियर बेस कैंप से रवाना हुए थे। इस कैंप पर 24 घंटे दिन रहता है। मगर ने दोनों घुटनों के ऊपर से पैर कटने के बावजूद सातों महाद्...