Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कोलकाता

स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पाइसजेट 10 फरवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए अपनी दैनिक उड़ानों का शुभारंभ करेगी। कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी और मुंबई से बोइंग 737 विमान के माध्यम से नियमित उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट के मुख्य कारोबार अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि ये नई उड़ानें पूर्वोत्तर राज्य में यात्रा को अत्यधिक सरल बनाएंगी। कोलकाता और गुवाहाटी से यात्रा करने वाले यात्री सीधे उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे, जबकि मुंबई से आने वाले यात्रियों को कोलकाता में थोड़े समय के ठहराव के साथ बिना विमान बदले यात्रा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंफाल के लिए पहली उड़ान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि कंपनी पूर्वोत्तर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इस क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क को हमेशा से उनकी प्राथमिकता माना गया है, और ये नई सेवाएं प्रमुख महानगरों के यात्रिय...
प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे

राष्ट्रीय
कोलकाता, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे के दूसरे दिन हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सबके साथ वह यहां तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें कोलकाता (हावड़ा)- आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, कोलकाता (सियालदह)- बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस और कोलकाता (संतरागाछी)- ताम्बरम अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इस जानकारी को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में साझा किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी बालागढ़ में विस्तारित बंदरगाह द्वार प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। इसमें अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और एक ओवरब्रिज शामिल होगा। लगभग 900 एकड़ ...
प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, दिखाएंगे तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, दिखाएंगे तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के अपने दौरे के दूसरे दिन कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। रविवार को प्रधानमंत्री हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला रखने और हरी झंडी दिखाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बालागढ़ में विस्तारित बंदरगाह द्वार प्रणाली की आधारशिला रखेंगे, जिसमें अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और एक ओवरब्रिज शामिल होगा। इन सबके साथ वे यहां तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों कोलकाता (हावड़ा)- आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस; कोलकाता (सियालदह)- बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस; कोलकाता (संतरागाछी)- ताम्बरम अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रधानमंत्र...
गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsविश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों की जांच दमकल विभाग ने शुरू कर दी ह...
ईडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पुलिस में शिकायत

ईडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी की पुलिस में शिकायत

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतिभ जैन के आवास पर एकसाथ की गई छापेमारी के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के दो अलग-अलग पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक, एक शिकायत कोलकाता पुलिस के अंतर्गत शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में, जबकि दूसरी शिकायत विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। हालाँकि, दोनों ही शिकायतों में न तो किसी ईडी अधिकारी और न ही किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों का नाम शामिल किया गया है। शिकायतें अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने भी शेक्सपीयर सरणी पुलिस स्टेशन में स्वतः संज्ञान लेते हुए...
आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

आई-पैक विवाद : ईडी के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। दक्षिण कोलकाता में उन्होंने एक विशाल विरोध मार्च का नेतृत्व किया, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ममता बनर्जी आठ बी बस स्टैंड इलाके से हाजरा मोड़ तक पैदल चलीं। उनके साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। यह विरोध मार्च एक दिन पहले की उस घटना के बाद ...