Friday, September 20"खबर जो असर करे"

FIH हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 : स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ भारत ग्रुप डी में

बेंगलुरु। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 (FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023) के लिए निकाले गए ड्रा में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) को ग्रुप डी में इंग्लैंड (England), वेल्स (Wales) और स्पेन (Spain) के साथ रखा गया है। यह टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर-राउरकेला में खेला जाएगा।

ड्रॉ पर भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “एफआईएच हॉकी विश्व कप और ओलंपिक में पूल हमेशा मुश्किल होते हैं। यहां हर टीम जीतने के लिए आती है। हमने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी इंग्लैंड और वेल्स से खेला है। स्पेन का ग्रुप में होना पहले दौर के खेल को बहुत कठिन बना देगा। जैसा कि हम अभी फाइनल क्वालीफिकेशन सिस्टम में है, आपको क्रॉस-ओवर पूल पर भी नजर रखनी होगी और यह निश्चित रूप से कठिन होगा।”

यह पूछे जाने पर कि क्या एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-2023 में स्पेन से खेलने से विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी, रीड ने कहा, “जब आप भविष्य के विरोधियों के खिलाफ बड़े टूर्नामेंट में खेलते हैं तो यह हमेशा कठिन होता है। विरोधी आपके बारे में उतना ही सीख सकते हैं जितना आप उनके बारे में सीखते हैं।”

ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर 2018 में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई। और इस बार मुख्य कोच को उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने विश्व कप रिकॉर्ड में सुधार करेगी।

उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने पहले कहा, इंग्लैंड एक विश्व स्तरीय टीम है और वे इस समय बहुत अच्छे ब्रांड की हॉकी खेल रहे हैं। लेकिन हमारी टीम भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के साथ 4 साल पहले की तुलना में बहुत अलग टीम है। हम विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे हैं।”

रीड ने एफआईएच स्टार्स अवार्ड्स में विभिन्न श्रेणियों के लिए नामांकित होने के लिए भारतीय खिलाड़ियों और भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच जननेके शोपमैन को भी बधाई दी है।

एफआईएच स्टार्स अवार्ड्स के 2020-21 संस्करण में एफआईएच प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को फिर से उसी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। डिफेंडर के साथ, पीआर श्रीजेश (एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर मेन), सविता (एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर महिला), संजय (एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर मेन), मुमताज खान (एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर महिला), ग्राहम रीड (एफआईएच मेन्स टीम कोच ऑफ द ईयर मेन) और जेनेके शोपमैन (वूमेन टीम कोच ऑफ द ईयर वूमेन) को भी हॉकी स्टार अवार्ड्स 2021-22 के लिए नॉमिनेट किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)