Wednesday, March 11खबर जो असर करे |
Shadow

पुतिन की प्रेस कॉफ्रेंस में ही पत्रकार ने गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज


मुंबई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग ठहाका लगाने लगे। युद्ध और आर्थिक चुनौती के बीच हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं पत्रकार ने राष्ट्रपति पुतिन से भी शादी में आने का निवेदन किया। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई के चलते वह अपना घर नहीं बसा पा रहे हैं, जबकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं।

राष्ट्रपति पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय अखबार के रिपोर्टर किरिल बजानोव पर सबकी निगाहें अटकी थीं। उनके हाथ में एक बैनर था जिसपर लिखा था, मैं शादी करना चाहता हूं। 23 साल के पत्रकार ने कहा, मुझे पता है कि मेरी गर्लफ्रेंड भी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रही है। ओलेका, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। राष्ट्रपति पुतिन भी मुस्कुराने लगे।

पत्रकार ने पुतिन से कहा कि देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है और ऐसे में वह शादी करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। पत्रकार ने पुतिन को भी शादी में आने के लिए आमंत्रित किया। बाद में तास ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि किरिल बाजानोव की गर्लफ्रेंड ने उनका शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

टास की पत्रकार ने बाजानोव से कहा कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे शादी करने को तैयार हैं। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने भी ताली बजाई। बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर पुतिन ने कहा कि मॉस्को की सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही है और क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे।

पुतिन ने अपने वर्षांत संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि रूसी सेनाओं ने ‘‘रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है’’ तथा वर्ष के अंत तक और अधिक लाभ प्राप्त होंगे। क्रेमलिन का मतलब रूस की सरकार या सत्ता प्रतिष्ठान से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *