Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

दिल्ली हाफ मैराथन के मार्ग में बदलाव, ओपन 10 किमी दौड़ के समय में भी संशोधन

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। वेदांता द्वारा आयोजित दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण से पहले आयोजकों ने मार्ग में मामूली लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 41 हज़ार से अधिक धावकों की भागीदारी की उम्मीद है और इस वर्ष सभी दौड़ें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आरम्भ और समाप्त होंगी।

यह इवेंट विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में शामिल है और इसका संचालन प्रोकेम इंटरनेशनल कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, हाफ मैराथन के मार्ग के 10 से 13 किलोमीटर के बीच बदलाव किया गया है। नई रूट में धावक कर्तव्य पथ से बाएँ मुड़कर सेवा तीर्थ सर्किल की ओर जाएंगे, फिर मौलाना आज़ाद रोड पर बाएँ मोड़ लेकर यू‑टर्न करेंगे और सेवा तीर्थ सर्किल के आसपास से गुजरते हुए रफी मार्ग की ओर बढ़ेंगे। वहां से दाएँ मुड़कर वे फिर से कर्तव्य पथ पर लौट आएँगे।

पहले के मार्ग में धावक कर्तव्य पथ से दाएँ मुड़कर रेल भवन, संसद मार्ग और पटेल चौक की ओर जाते थे, जो अब उपयोग नहीं होगा। इसी कारण इस वर्ष संसद मार्ग से किसी भी दौड़ की शुरुआत नहीं होगी।

ओपन 10 किमी दौड़ अब सुबह 7:35 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी; पहले इसका समय 7:30 था। इसी प्रकार, दिव्यांग खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ का प्रारंभ समय 6:30 वेजा कर दिया गया है, जबकि पूर्व में वह 7:00 बजे शुरू होती थी। ग्रेट दिल्ली रन के मार्ग और प्रारंभ समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

दिल्ली हाफ मैराथन का संशोधित कार्यक्रम
– सुबह 5:18 वेजा: हाफ मैराथन, एलीट पुरुष
– सुबह 5:20 वेजा: हाफ मैराथन, एलीट महिला
– सुबह 5:30 वेजा: हाफ मैराथन और पुलिस कप
– सुबह 6:30 वेजा: दिव्यांग खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़
– सुबह 7:35 वेजा: ओपन 10 किलोमीटर दौड़
– सुबह 9:00 वेजा: कॉरपोरेट दौड़
– सुबह 9:05 वेजा: ग्रेट दिल्ली रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *