Tuesday, May 26खबर जो असर करे |
Shadow

रणवीर सिंह पर बैन का कोई असर नहीं…. धुरंधर स्टाइल में एयरपोर्ट पर दिखे, फैंस को भाया उनका लुक

मुम्बई। मुम्बई। ‘धुरंधर 2’ फिल्म (Dhurandhar 2 movie) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी यह बनी। इसी बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ‘डॉन 3’ (‘Don 3’) छोड़ दी। इस बात को लेकर डायरेक्टर फरहान अख्तर (Director Farhan Akhtar) के साथ उनका विवाद बढ़ने लगा। आखिरी में फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में रणवीर की शिकायत की, जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया।


लगता नहीं है कि इस बैन का असर रणवीर पर हुआ है, वह साेमवार देर रात एयरपोर्ट पर दिखे। उनकी ‘धुरंधर’ स्टाइल एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजंस भी उनके सपोर्ट में दिख रहे हैं।


फैंस को भा गया रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक
एयरपोर्ट पर पैपराजी रणवीर सिंह का इंतजार कर रहे हैं, वह अपनी काली कार और बॉडीगार्ड के साथ पहुंचे। सफेद कुर्ता और पजामा उन्होंने पहना था, ऊपर से ब्लैक जैकेट डाला था। मुंह पर भी काला मास्क लगाया था। यह लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया।


सोशल मीडिया यूजर्स ने सपोर्ट में किए कमेंट
सोशल मीडिया यूजर्स और रणवीर सिंह के फैंस ने बैन लगने के बाद अपने पसंदीदा सितारे को पूरा सपोर्ट किया। कई लोगों को लगता है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा, ‘रणवीर पब्लिक की पसंद है, उन्होंने जो फैसला लिया होगा, सही लिया होगा।’ वहीं एक फैन कमेंट किया, ‘एक्टर मूवी छोड़ते रहते हैं, यह कोई नहीं बात नहीं है। रणवीर को टारगेट किया जा रहा है। हम आपके साथ हैं रणवीर।’ वहीं कुछ फैंस को लगता है कि जलन की वजह से यह सब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *