Saturday, May 2खबर जो असर करे |
Shadow

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीजन 2 का ऐलान, रणदीप हुड्डा की सुपर कॉप के रोल में वापसी

रणदीप हुड्डा - फोटो सोर्स एक्स

अभिनेता रणदीप हुड्डा की चर्चित वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पहले सीजन को 2023 में जियो हॉटस्टार पर दर्शकों ने खूब सराहा था। अब निर्माताओं ने नए सीजन का टीजर जारी करते हुए एक बार फिर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दी है।

करीब 40 सेकेंड का टीजर एक्शन और रोमांच से भरपूर नजर आता है। इसमें विस्फोटक टकराव, बढ़ते खतरे और कठिन परिस्थितियों का संकेत मिलता है, जिससे साफ है कि इस बार कहानी और ज्यादा तीव्र और चुनौतीपूर्ण होने वाली है। सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अपराध और कानून के बीच संघर्ष को दिखाया गया है।

इस सीरीज का निर्माण जियो स्टूडियोज के साथ नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी ने किया है, जबकि निर्देशन भी नीरज पाठक ने संभाला है। नए सीजन में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, रजनीश दुग्गल, अभिमन्यु सिंह, शालीन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिलहाल इसकी रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *